
नोकिया का शानदार फोन लूमिया 1020 गुरुवार को भारतीय बाजार में लांच किया गया। यह फोन 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इस फोन में 41 मेगापिक्सल का कैमरा है। हालांकि अभी तक इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 47,000-48000 हो सकती है। दूसरे देशों में यह 800 डॉलर में उपलब्ध है।
नोकिया इंडिया के प्रबंध निदेशक पी बालाजी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी लूमिया रेंज के प्रति अच्छा उत्साह देखने को मिला है और हमारा मानना है कि नोकिया 1020 हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।’ इस फोन में 38 मेगापिक्सल तथा पांच मेगापिक्सल में फोटो एक साथ ली जा सकती है। लूमिया 1020 विंडोज 8 आधारित है और इसमें 32 जीबी की स्टोरेज क्षमता है।
