
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी से समाजवादी पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही कल्याण ने मुजफ्फरनगर दंगों बोलते हुए कहा कि मुलायम, मोदी और अमित शाह की साजिश के तहत यह दंगे हुए है। इसके साथ ही कल्याण ने मुलायम के भाजपा से मिलीभगत का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर मुलायम दंगो के दौरान कड़ी कारवाई के आदेश देते तो कई जानें बच सकती थी।
साथ ही उन्होंने भी कहा कि इन दंगो के लिए अखिलेश जिम्मेदार नहीं है क्यों कि अखिलेश सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं और सरकार तो मुलायम चला रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कल्याण ने आजम खां पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी अपने इस बेलगाम मंत्री पर लगाम कस दे तो प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होगा।
