
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। तहसील के सामने स्टाल लगाकर उन्होंने युवाओं को जोड़ने का कार्यक्रम शुरू किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र रावत के नेतृत्व में शुरू हुए सदस्यता अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजयुमो की सदस्यता ली। रावत ने कहा कि प्रदेश में सवा लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। नरेंद्र मोदी को भी प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश के युवा तेजी से पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि सभी मंडलों में अभियान शुरू कर दिया गया है। कोटद्वार को पांच हजार सदस्य का लक्ष्य मिला है। इस अवसर पर मनोज कुंडलिया, उमेश त्रिपाठी, प्रवीन पुरोहित, रानी नेगी, कुलदीप पटवाल, मोहित बड़ोला, सतीश, संदीप रावत मौजूद थे।
