बंधक बनाकर जबरन लिखवाया राजीनामा

हल्द्वानी। मारपीट और किडनैपिंग के एक मामले में आरोपी ने वादी का बंधक बनाकर जबरन राजीनामा लिखवा लिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिसकी जांच की जा रही है।
हल्द्वानी निवासी पीड़ित हरीश मेहरा के अनुसार उसका नवाबी रोड निवासी शेखर ब्रजवासी के खिलाफ मारपीट और किडनैपिंग का एक मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को शेखर उसे किसी काम के बहाने अपनी बाइक पर घर ले गया। जहां शेखर ने उसे बंधक बना लिया और जबरन एक कोरे कागज पर यह लिखवा लिया कि उस मामले में दोनों का समझौता हो गया है। विरोध करने पर हरीश मेहरा को धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। अगले दिन हरीश ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related posts