मैच फिक्सिंग’ की तर्ज पर हो रही थी नकल!

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में गत बुधवार को पकड़े गए नकल के मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे न केवल परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ, बल्कि स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं। बहरहाल, घुमारवीं के एसडीएम ने वीरवार को इसकी रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर कइयों पर गाज गिर सकती है।
घुमारवीं छात्र पाठशाला में गत बुधवार को नकल के कई मामले पकड़े गए थे। एसडीएम राजीव कुमार ने जांच के दौरान 23 छात्र-छात्राआे को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। नकल की सामग्री के रूप में उनसे न केवल पुस्तकों की कतरनें, बल्कि कई किताबें भी बरामद हुई थीं। परीक्षा केंद्र में स्टाफ मौजूद था। साथ ही एसडीएम के आने से ठीक पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड की उड़नदस्ते ने भी वहां छापा मारा था। हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि नकल का एक भी मामला न तो ड्यूटी दे रहे स्टाफ और न ही उड़नदस्ते की पकड़ में आया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह ‘मैच फिक्सिंग’ थी? एसडीएम राजीव कुमार ने वीरवार को नकल के मामलों की रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दी है।

Related posts