
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के एक गांव में एक नाबालिग लड़के पर एक चार वर्षीय बच्ची से दुराचार के प्रयास का आरोप लगा है। हालांकि, दुराचार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव में बाहरी राज्य से संबंधित प्रवासी परिवार रहता है। साथ लगते दूसरे गांव का परिवार भी यहीं किराये पर रहता है। बुधवार शाम जब बच्ची की माता पानी लेने गई, तभी वहां किराये पर रह रहा एक 16 वर्षीय लड़का आया। उसने चार वर्षीय बच्ची से गलत हरकत कर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बच्ची की माता भी वहां पर आ गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 376 व 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दुराचार हुआ या नहीं, इसका पता बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत मिलते ही नाबालिग लड़के को दुराचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया गया है
