
शिमला। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) का पहला चरण समाप्त हो चुका है लेकिन इसमें अभी तक महज पांच फीसदी ही काम हो पाया है। प्रस्तावित 3898 करोड़ का निवेश करीब 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। नगर निगम की सीमा के तहत तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ऐसे में यदि केंद्र प्रायोजित और नगर निगम के प्रस्तावित 3898 करोड़ रुपये पर गंभीरता दिखाई गई होती तो तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को कई प्रकार की सुविधा मुहैया हो पाती। इतना ही नहीं, पर्यटन की दृष्टि से भी शहर को चार चांद लगते।
3898.2 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश पर गतिरोध के कारण डीपीआर समय पर तैयार नहीं हुई। जिन प्रोजेक्ट की डीपीआर स्वीकृत हुई, उनकी राशि खर्च करने में भी कई अड़चनें निगम के सामने हैं। जल एवं सीवरेज प्रोजेक्ट 250 करोड़ रुपये का है। इस प्रोजेक्ट की अभी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। शहरी गरीबों के लिए स्वीकृत प्रोजेक्ट पर निगम अभी संशय में है। वहीं सिटी सैनिटेशन, ई-गवर्नेंस, सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट शुरू करने के दावे किए जा रहे हैं। वास्तविकता में ये प्रोजेक्ट भी अभी जस के तस फाइलों में दौड़ रहे हैं।
ऐसे होना था निवेश
विवरण कुल खर्च (करोड़ रुपये)
सड़कें और परिवहन 969.0
डीकंजेशन 41.7
वर्षा एवं जल निकास 14.1
जल आपूर्ति 655.6
सीवरेज 178.6
प्रशासन सुधार 30.5
योजना कार्यकुशलता 10.0
ठोस कचरा 29.8
पर्यटन 66.0
पर्यावरण एवं वन 22.0
डिजास्टर मैनेजमेंट 25.1
हेरिटेज संरक्षण 229.0
आवास 1000.0
शहरी गरीबी 627
——————————————
कुल प्रस्तावित निवेश 3898 करोड़ रुपये
केंद्रीय सहायता 2143 करोड़
प्रदेश का हिस्सा 525 करोड़
निगम का हिस्सा 29 करोड़
——————————————–
इन प्रोजेक्ट पर हुआ काम स्टेटस लागत (करीब)
ठोस कचरा संयंत्र प्लांट का कार्य पूरा 30 करोड़
ऑकलैंड टनल कार्य पूरा 10 करोड़
जल गतिरोध 75 करोड़
शहरी यातायात 75 बसें खरीदीं पूरा 8 करोड़
सीवरेज गतिरोध 170 करोड़
आशियाना-वन शुरू नहीं 10 करोड़
आशियाना-टू अधर में 14 करोड़
ई-गवर्नेंस शुरू नहीं 12 करोड़
लैंडफिल साइट शुरू नहीं 10 करोड़
स्लाटर हाउस पूरा 26 करोड़
————————————————-
फाइलों में दौड़ रहे प्रोजेक्ट
प्रॉपर्टी टैक्स रिफार्म, कॉप्रिहैंसिव मूविलिटी प्लान, शिमला ब्यूटीफिकेशन प्लान, माल रोड और टाउन हॉल का जीर्णोद्धार, रोप वे निर्माण, एक्सेलेटर लगाना और बस खरीद का प्रोजेक्ट अभी फाइलों में ही दौड़ रहे हैं।
निगम पूरी तरह से गंभीर : अमरजीत
नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि सभी प्रस्तावित प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। किसी का भी बजट लैप्स नहीं होगा। जेएनएनयूआरएम प्रोजेक्ट के लिए निगम पूरी तरह से गंभीर है।
