सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री से समुदाय पर हो रहे हमलों को उठाने की अपील की

सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री से समुदाय पर हो रहे हमलों को उठाने की अपील की

वॉशिंगटन: सिख…अमेरिकी समुदाय ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ कल होने वाली बैठक के दौरान वह सिखों पर होने वाले हमले के मुद्दो को उठाएं। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) ने सिंह के आगमन की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री के लिए यह बेहतरीन वक्त है कि वह अमेरिका में सिखों पर हो रहे हमले को राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक के दौरान उठाएं ।’’

सिखों पर हाल में हुए हमले का जिक्र करते हुए एनएपीए ने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिनोंदिन अमेरिका में सिखों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसने एक बयान में कहा, ‘‘इन हमलों का अंत नहीं दिख रहा है ।’’ हाल में कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक सिख प्रोफेसर पर न्यूयार्क में हमला हुआ था, जिसमें वह जख्मी हो गए थे । पिछले हफ्ते 30 लोगों के समूह ने प्रोफेसर पर हमला किया और उन्हें ‘‘ओसामा’’ और ‘‘आतंकवादी’’ कहा ।

Related posts