अज्ञात वाहन ने कुथरा निवासी को रौंदा

शाहपुर (कांगड़ा)। जिला में अलग-अलग दो वाहन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग लोग अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस स्टेशन शाहपुर में रुपेश कुमार निवासी रैत ने शिकायत दर्ज करवाइर् है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से जोगिंद्र सिंह निवासी कुथरा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, देहरा के सुनहेट के पास बस की टक्कर से मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई है जबकि दो घायल हो गए हैं।

युवक से चरस बरामद
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस ने संजय कुमार निवासी परवाला से 38 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts