केन्या आंतकी हमला: मशहूर भारतीय मीडिया होस्ट रुहिला की दर्दनाक मौत

केन्या आंतकी हमला: मशहूर भारतीय मीडिया होस्ट रुहिला की दर्दनाक मौत

नैरोबी: नैरोबी के वेस्टगेट मॉल में हुए आतंकवादी हमले में कई भारतीय लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। केन्या में बसी भारतीय मूल की मशहूर मीडिया पर्सनेलिटी रुहिला अद्वैत सूद भी इस हमले मारी गई हैं। इस्लाम आंतकवादियों द्वारा किए इस बर्बर हमले में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकीहै।

रुहिला हमले के समय वेस्टगेट मॉल के रूफटॉप कार पार्क में मौजूद थीं, जहां वह अपनी टीम के साथ बच्‍चों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही थीं। रुहिला के पति केतन सूद ,जो नैरोबी में यूएसऐड के साथ कार्यरत हैं। वह गर्भवती भी थीं। वह अफ्रीका के मीडिया ग्रुप ईस्ट एफएम में प्रेंजेंटर थीं। वह किस टीवी, ई-न्यूज, किस 100 और एक्स-एफएम पर एंटरटेनमेंट खबरों में होस्ट की भूमिका निभाती थीं।

भारतीय खानपान को लेकर रुहिला ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर लगाव व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है, “इसका शायद इस बात से कुछ लेना-देना है कि मैं भारतीय हूं।” उनकी सहयोगी कमल कौर ने कहा , “हमारी तरफ एक ग्रेनेड फेंका गया और वह फट गया। इसी वक्‍त उसने हम पर गोलियां बरसाईं। मेरा बेटा बाल-बाल बचा। वह दीवार से छिटककर उसके पास खड़े लड़के को लगी।”

कौर ने बताया , ” वह फिर दोबारा आया और बड़ी राइफल से गोलियां चलाने लगा। मेरी बेटी सभी से धीमी आवाज में कह रही थी, मरने की एक्टिंग करो, वह गोलियां नहीं चलाएगा।”

Related posts