केदारनाथ का दौरा करेंगे मुख्य सचिव

केदारनाथ। प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार मंगलवार को केदारनाथ का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव चॉपर से सुबह केदारनाथ पहुंचेंगे। यहां से वह केदारनाथ पैदल मार्ग से नीचे सोनप्रयाग आएंगे। माना जा रहा है कि आगामी एक अक्तूबर से दोबारा शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर यह कसरत की जा रही है। मुख्य सचिव धाम सहित पैदल मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे।

पल-पल बदलता रहा मौसम
केदारनाथ। सोमवार को केदारनाथ में मौसम पल-पल बदलता रहा। सुबह चटक धूप खिली, तो शाम चार बजे बारिश के साथ ओले गिरे। इसके बाद फिर धूप निकल आई। पौने पांच बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई।

Related posts