
श्रीनगर। सौराखाल-बडियारगढ़ मोटरमार्ग पर बड़कोट मोड़ के समीप ग्रामीणों की ओर से अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को तहसील प्रशासन ने तुड़वा दिया। सोमवार सुबह नौ बजे कीर्तिनगर एसडीएम ने बडियार गढ़ सौराखाल मोटर मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को ध्वस्त कराया। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि भवन स्वामी को पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण कर बनाए भवन को ध्वस्त कर दिया।
