
देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पर चल रहे विवाद में सुलह की राह नजर आने लगी है।
सोमवार को डिवीब्ल्यूएम कंपनी और निगम प्रशासन ने संयुक्त प्रस्ताव को शासन को भेज दिया। नए प्रस्ताव में टिपिंग फीस को 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने पर सहमती दी है। अब शासन को प्रस्ताव पर निर्णय लेना है।
पढ़ें, इसे स्वास्थ्य नहीं ‘बीमार’ विभाग कहिए जनाब…
दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी अभी तक कूड़ा उठाने के लिए प्रति क्विंटल 350 रुपए वसूल रही थी। कुछ माह पूर्व ही कंपनी ने इसे बढ़ाने की मांग की थी। इस बात पर कंपनी और निगम के बीच विवाद पैदा हो गया। कंपनी ने डोर-टू-डोर प्रोजेक्ट से हाथ खींचने की धमकी दे डाली थी।
वहीं, निगम भी झुकने को तैयार नहीं था। इस पर शासन ने दोनों पक्षों को साझा प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। एमएनए अशोक कुमार ने बताया कि टिपिंग फीस को 500 रुपए प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
राजा रोड से निगम उठाएगा कूड़ा
राजा रोड पर से अब डिवीब्ल्यूएम कंपनी नहीं, बल्कि नगर निगम के कर्मचारी ही कूड़ा उठाएंगे। सोमवार को निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया। पिछले कई दिनों से राजा रोड पर बिखरे कूड़ की शिकायत निगम अधिकारियों को मिल रही थी, जिसके बाद निगम ने यह फैसला लिया।
