शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

रुद्रपुर। किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर निवासी किशोरी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि रंपुरा वार्ड नबर नौ निवासी डब्लू उर्फ राधेश्याम से सात-आठ माह पहले उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे धीरे डब्लू ने उसके परिजनों की अनुपस्थिति में शादी का झांसा देकर जबरन उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। इससे वह चार माह की गर्भवती हो गई। इस पर उसने अपने परिजनोें को सारा वाक्या बता दिया। इसका पता चलते ही जब उसके परिजनों ने डब्बू से विवाह करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस मामले में तीन-चार दिन पहले दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। लेकिन मामला बिगड़ गया। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 व 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल ने बताया कि आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts