एशिया यूथ बैडमिंटन में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी

अल्मोड़ा। आठ से 13 अक्तूबर तक इंडोनेशिया के कुडूस नगर में आयोजित होने जा रही एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भाग लेंगे।
उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चिराग सेन, कुहू गर्ग अंडर-17 और लक्ष्य सेन, अक्षिता भंडारी अंडर-15 आयु वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चिराग सेन एकल, मिश्रित युगल में, कुहू गर्ग मिश्रित युगल में, लक्ष्य सेन एकल, युगल, मिश्रित युगल में, अक्षिता भंडारी एकल, युगल में भाग लेंगी। गत वर्ष डानगोवान चीन में हुई एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को दो कांस्य पदक प्राप्त हुए थे। दोनों पदक राज्य के चिराग ने दिलवाए थे।
राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर इन खिलाड़ियों और कोच डीके सेन को सम्मानित किया जाएगा। संसदीय सचिव मनोज तिवारी, डीएम अक्षत गुप्ता, एसपी सुनील कुमार मीणा, बैडमिंटन प्लेयर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु खाती, जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, शोभना बनर्जी, सीएल सेन, रामवतार, अनिल नैनवाल, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन फर्त्याल, प्रशांत जोशी, संजीव अग्रवाल, बीएस भंडारी, राजेंद्र बोरा, एसबी राना, दीपक वर्मा, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, नंदन रावत, विजयप्रताप, एमसी जोशी ने आशा जताई है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts