
शिमला। टीजीटी बनने के लिए रविवार को टेट परीक्षा में हजारों आवेदकों ने हिस्सा लिया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लगभग सत्रह हजार आवेदकों के लिए 85 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा केंद्रों में 608 आवेदक अनुपस्थित रहे। लगभग साढ़े सोलह हजार प्रार्थियों ने टेट की परीक्षा दी। नॉन मेडिकल संकाय के टेट के लिए बोर्ड के पास 11 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे थे। वहीं, मेडिकल संकाय के लिए 5900 आवेदन पहुंचे थे। इनमें से नॉन मेडिकल में 377 और मेडिकल संकाय में 231 आवेदक अनुपस्थित रहे। इनके अलावा सभी आवेदकों ने परीक्षा दी। शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर बड़े शहरों में इसके परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को अवकाश के बावजूद परीक्षा के लिए राजधानी सहित अन्य स्थानों के शिक्षण संस्थानों में भीड़ रही। बोर्ड की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से जल्द ही मेडिकल तथा नॉन मेडिकल टेट की आंसर-की जारी कर दी जाएगी।
—
44 हजार आवेदक 29 को देंगे टेट
शिमला। 29 सितंबर को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कला संकाय में टेट की परीक्षा करवाएगा। इसके लिए बोर्ड के पास 44 हजार आवेदन पहुंचे हैं। इसके प्रार्थियों को बोर्ड की ओर से अनुक्रमांक भेज दिए हैं। शीघ्र ही इसे बोर्ड की वेबसाइट पर भी लोड कर दिया जाएगा।
