धर्मपुर खंड में कांगो का गहरा अव्वल

टिहरा (मंडी)। धर्मपुर खंड प्रथम में छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला घरवासड़ा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर डरवाड़ पंचायत के प्रधान दान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के खो खो मुकाबले में कांगो का गहरा जोन की छात्राओं ने टिहरा जोन को 7-4 से पराजित किया। वहीं, कबड्डी में भी छात्राओं के वर्ग में कांगो का गहरा ने देवब्राडता जोन को 31-16 से हराया। वहीं, छात्र वर्ग की कबड्डी में बीड जोन ने चोलथरा को पराजित किया। खो-खो में सरी जोन ने कांगो का गहरा को पराजित किया। बैडमिंटन में चोलथरा जोन ने सधोट को पराजित किया। एथलेटिक्स में भी कांगो का गहरा जोन ने 100 मीटर, दो सौ मीटर की छात्रा वर्ग में जीत दर्ज की। छात्र वर्ग के वॉलीबाल में देवब्राडता ने सरी जोन को पराजित किया। वहीं, छात्र वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में सधोट प्रथम और दो सौ मीटर की दौड़ में कांगो का गहरा विजेता रहा। छात्र वर्ग की लंबी कूद में देवब्राडता जोन प्रथम रहा, जबकि छात्रा वर्ग में कांगो का गहरा प्रथम रहा। प्रश्नोत्तरी में सरी जोन प्रथम और कांगो का गहरा दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में कांगो का गहरा प्रथम, चोलथरा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, पर समूहगान में टिहरा प्रथम, चोलथरा दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में चोलथरा जोन प्रथम और सधोट दूसरे स्थान पर रहा। कंठ संगीत में चोलथरा प्रथम रहा और टिहरा जोन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं पर मार्च पास्अ की ट्राफी देवब्राडता को मिली। अनुशासन की ट्राफी हवाणी जोन को मिली।

Related posts