बाप की हत्या का आरोपी फिर से पुलिस रिमांड पर

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के हुबार पंचायत के थनोली गावं में बाप की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बेटे शाम सिंह को फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने उसका रिमांड खत्म होने पर सोमवार को डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर फिर से भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि डीएसपी रमन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अब बुधवार 25 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts