गुजारा भत्ता से बचने के लिए भारतीय ने की पत्नी की हत्या

गुजारा भत्ता से बचने के लिए भारतीय ने की पत्नी की हत्या

दुबई: दुबई में एक बेरोजगार भारतीय युवक ने अपने पाकिस्तानी दोस्त के साथ मिलकर खुद से अलग रहने वाली पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि वह तलाक के बाद उसे गुजारा भत्ता देने की स्थिति में नहीं था। इस 23 वर्षीय भारतीय की पहचान एबी तथा उसके पाकिस्तानी दोस्त की पहचान आरएस के रूप में की गई है। इसी साल मार्च में पत्नी की हत्या के बाद वह भारत भाग गया, हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार पत्र ‘खलीज टाइम्स’ के अनुसार इस व्यक्ति के पाकिस्तानी ने अपने इकबालिया बयान में कहा है कि भारतीय युवक का लंबे समय से पत्नी के साथ समस्या चल रही थी और उसने पत्नी की हत्या सुनियोजित ढंग से की। इस पाकिस्तानी युवक को भी हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है। महिला का शव इस साल 11 मार्च को यहां के अल फोकाह इलाके से बरामद किया गया था। शव एक बैग में रखा हुआ था।

Related posts