
काहिरा: मिस्र की एक अदालत ने आज मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित कर दिया और उसकी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। सरकारी टेलीविजन ने खबर दी है कि काहिरा स्थित प्रशासनिक अदालत ने इस इस्लामी संगठन को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया।
अदालत से ब्रदरहुड के गैर सरकारी संगठन को मिले दर्जे की समीक्षा का आग्रह किया गया था। बीते तीन जुलाई को राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल करने के बाद से सैन्य अधिकारी मुस्लिम ब्रदरहुड के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम ब्रदरहुड अपील कर सकता है।
