
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा गांव के समीप दो सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्ची समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन बच्ची की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
पहली घटना बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा के समीप हुई। किशनपुरा में झुग्गी में रहने वाली प्रवासी 11 वर्षीय भारती सड़क के किनारे चल रही है। एक बाइक एचपी 12-5404 ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके परिजन उसे नालागढ़ चिकित्सालय ले गए लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना भी किशनपुरा के समीप देर सांय हुई। बिहार के चंपारन जिले के लक्ष्मीपुर बारी तोला गांव के लाल बाबू अपने साथी सुकट कुमार के साथ फैक्टरी से ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे पर जा रहे थे। इस बीच बद्दी की ओर से तेज रफ्तारी से ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवर टेक करते हुए पैदल जा रहे कामगारों से टकरा गया जिससे लाल बाबू को चोटें आई।
ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। घायल लालबाबू को स्थानीय लोगों की मद्द से नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। एसपी अरूल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
