
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में स्क्रब टायफस से चौदहवीं मौत हो गई है। शुक्रवार को रामपुर से पचपन साल के बुजुर्ग को गंभीर हालत में उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन शनिवार रात इनकी मौत हो गई। आईजीएमसी में अब तक करीब आठ सौ मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। यही नहीं, राज्य के अन्य अस्पतालों में भी स्क्रब टायफस के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
आईजीएमसी में ज्यादातर मामले शिमला जिले के चौपाल, नेरवा, सुन्नी और रामपुर से आ रहे हैं। सोलन, सिरमौर और मंडी जिले के करसोग क्षेत्र से भी मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि स्क्रब टायफस से एक और मरीज की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
