कोई सैनिक तो कोई बना डॉक्टर

चौपाल (शिमला)। डीएवी स्कूल चौपाल के परिसर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एलकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगारंग वेषभूषा की प्रस्तुतियां दीं।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने सैनिक, डॉक्टर, दूल्हा-दुल्हन सहित विभिन्न प्रकार की वेशभूषाओं का प्रदर्शन किया। एलकेजी कक्षा के छात्रों की स्पर्धा में पूर्वा पांटा प्रथम, श्रेयसी दूसरे तथा उपासना तीसरे स्थान पर रही। यूकेजी कक्षा से दर्ष प्रथम, अश्मिता द्वितीय तथा लक्ष्य और भव्यता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पहली कक्षा से ऋषित डोगरा प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय तथा ऋदम तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी कक्षा से सेलेना प्रथम, सूर्या तेजस्वी दूसरे तथा अंतरिक्ष चंदेल तृतीय स्थान पर रहा। तीसरी कक्षा से अश्मित प्रथम, मन्नत नेगी द्वितीय तथा पलक और प्रवेश ब्रागटा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चौथी कक्षा से अवंतिक प्रथम, सेजल द्वितीय तथा वंश शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। पांचवीं कक्षा से वंशिका चौहान और अनिरुद्ध शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम, स्नेहा द्वितीय तथा यशदीप झगटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने सभी प्रतिभागियों तथा उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्पर्धाओं से बच्चों के मनोबल का विकास होता है।

Related posts