
यौन शोषण के आरोप में फंसे कथावाचक आसाराम के बाद अब उनके सेवादार भी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। यूपी के शाहजहांपुर में आसाराम के 4 सेवादारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं आसाराम के समर्थक रविवार को लखनऊ में समाचार पत्रों के साथ पम्पलेट बांट कर आसाराम को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इन पम्पलेट में आसाराम को एक महान देशभक्त बताया गया है। इतनी ही नहीं पम्पलेट में मीडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आसाराम के अभियान से विदेशी कंपनियों को लाखों करोड़ का नुकसान हुआ जिसके बाद वो कम्पनियां एक जुट हो कर आसाराम के खिलाफ साजिश रच रही हैं।
