राज्य आंदोलनकारी ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

जखोली। ग्राम देवल में स्थित पौराणिक मंदिर का जीर्णोद्धार करने समेत पांच सूत्रीय मांगाे को लेकर वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी जगतराम सेमवाल ने 25 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्हाेने कहा कि आपदा में ग्राम देवल में पौराणिक मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगाे की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया था, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके अलावा ब्लाक जखोली के नाम से स्वीकृत पालीटेक्निक भी रतूड़ा में संचालित हो रहा है, जिसे जखोली में संचालित करने की मांग क्षेत्रीय जनता लंबे समय से कर रही है। उन्हाेने कहा कि यदि 24 सितंबर तक मांग पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे 25 सितंबर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

Related posts