
नैनीताल। कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे ने बताया कि सुधार परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 21 सितंबर थी। उन्होंने बताया कि सुधार परीक्षा 17 से 25 अक्टूबर तक होगी। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट केयू नैनीताल डाट एसी डाट इन में देखा जा सकता है।
