पंचायत में अफसरों ने सुनी जनसमस्याएं

काशीपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों ने जनपंचायत लगाकर पानी, बिजली, पेंशन की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
शनिवार को काबिना मंत्री यशपाल आर्या के निर्देश पर बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर विकास खंड काशीपुर में एसडीएम बाजपुर इला गिरी की अध्यक्षता में जनपंचायत लगी। पंचायत में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसमें पेयजल, बिजली, सड़क, राशनकार्ड व पेंशन की समस्याएं छाई रहीं। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। पंचायत में पेयजल से संबंधित 07, लोनिवि के 02, बिजली के 16, राशन कार्ड के 18, पेंशन के 12, सिंचाई के 04 मामले आए।
इस मौके पर तहसीलदार बाजपुर मुनीष कुमार त्यागी, सप्लाई इंस्पेक्टर महेश साह, बीडीओ काशीपुर प्रतापराम आर्या, सिंचाई विभाग के एसडीओ एससी भदौला, लोनिवि के आरसी पांडे, कांग्रेस के बाजपुर ब्लाक अध्यक्ष डीके जोशी, प्रेमप्रकाश शर्मा, महेंद्र चीमा, जसपाल सिंह, मान सिंह, कश्मीर सिंह, प्रेमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts