गांधी को पोर्टल, फिल्म, ई-बुक्स से जानेगा यंग इंडिया

महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, असहयोग आंदोलन को किसी न किसी रूप में पढ़ते आए होंगे, लेकिन अब ऐसी और गांधी जी से जुड़ी अन्य बातों को एफवाईयूपी (चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम) के अंतर्गत हाईटेक तरीके से पढ़ाया जाएगा।

डीयू प्रशासन ने चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले इंटरग्रेटिड माइंड बॉडी हेल्थ पेपर (आईएमबीएच) में गांधी जी को पोर्टल-वेबसाइट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, ई-बुक्स, वीडियो से यंग इंडिया जानेगा।

प्रशासन ने इसके लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए स्टडी मैटीरियल तैयार किया है।

उल्लेखनीय है कि इस पेपर को इस तरह से तैयार किया गया है कि छात्रों को घटनाओं और पहलुओं के माध्यम से एक्सपोजर मिल सके।

इसीलिए गांधी से जुड़ी वेबसाइट महात्मा गांधी हेरिटेज पोर्टल, द कंप्लीट साइट ऑन महात्मा गांधी, द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरीमेंट विद ट्रूथ, ए स्टूडेंट ऑफ लॉ इन इंग्लैंड को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल के रूप में अपलोड किया गया है।

इसी तरह से गांधी जी के जिंदगी से जुड़ी 1869-1948 तक की जानकारी को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के रूप में अपलोड किया गया है।

गांधी जी की खुद की लिखी पुस्तकों द स्टोरी ऑफ माइ लाइफ, थर्ड क्लास इन इंडियन रेलवे के ई-बुक्स के जरिए पढ़ाई होगी।

वहीं, माई एक्सपेरीमेंट विद ट्रूथ से संबंधित वीडियो से पढ़ाई कराई जाएगी। मालूम हो कि इस पेपर के लिए परीक्षा न होने के बावजूद यह चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के टाइम टेबल का हिस्सा है।

इस पेपर को शिक्षकों को इंटरेक्टिव सेशन के जरिए पढ़ाना है। लिहाजा इस तरह की ऑनलाइन जानकारी से छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी मदद मिलेगी। इंटरेक्टिव तरीके से पढ़ाई होने से छात्र भी इसमें रुचि लेंगे।

Related posts