आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटा घायल

चौंतड़ा (मंडी)। आसमानी बिजली गिरने से चौंतड़ा के सटी ग्राम पंचायत टिक्करी मुशैहरा में एक महिला और उसका बेटा घायल हो गए हैं। बीती रात टिक्करी निवासी श्याम लाल के मकान पर बिजली गिरी, जिससे मकान में रखे बिजली के उपकरण जल गए और कमरे में सो रही उसकी पत्नी मीना देवी 45 वर्ष और बेटा टोनी 15 वर्ष घायल हो गए। टोनी भी बेहोश हो गया। टिक्करी निवासी एवं युवा भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार वीरू ने तुरंत दोनों घायलों का उपचार करवाया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाए।

Related posts