नाईजीरिया हमले में उग्रवादियों ने मारे 87 लोग

नाईजीरिया हमले में उग्रवादियों ने मारे 87 लोग

आबुजा: नाईजीरिया के उत्तर पूर्वी प्रान्त बोरनो में बोकोहरम उग्रवादियों के हमले में 87 व्यक्ति मारे गये । यह जानकारी आज यहां स्थानीय अधिकारियों ने दी । प्रत्यक्षदॢशयों का कहना है कि उग्रवादियों ने बेनीशेक कस्बे के बाहर चौकी बनाई हुई है और वह यहां से भागने वालों को गोली मारकर उनकी हत्या कर रहे हैं। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए सेना की वर्दी पहने रहते हैं । मंगलवार के हमले में उन्होंने दर्जनों मकानों को ध्वस्त कर दिया ।

बोकोहरम नाईजीरिया में इस्लामी राज्य बनाना चाहता है और इसके लिए वह 2009 से लड़ाई लड़ रहा है । इस उग्रवादी संगठन का गठन 2002 में किया गया था। यह संगठन अपने समर्थकों को जिहाद की शिक्षा देता है । शुरू में इसने पश्चिमी शिक्षा के विरोध का अभियान चलाया था । 2009 से इसने नाईजीरिया में इस्लामी राष्ट्र बनाने के लिए लड़ाई शुरू कर दी थी। उसके संस्थापक नेता मुहम्मद यूसुफ उसी वर्ष पुलिस की हिरासत में लिए गए थे ।

Related posts