स्कूल की छात्रा से दुराचार

सोलन (धर्मपुर)। शहर के एक स्कूल की छात्रा को अगवा करने के मामले में सदर पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पीड़िता एवं आरोपी दोनों को जिले के ही एक निजी होटल में दबिश देकर पकड़ा है। एसएचओ अनिल धोल्टा ने मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि होने की बात कही है। वहीं आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
पीड़िता शहर के एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। सुबह स्कूल के लिए निकली छात्रा देर शाम घर को नहीं लौटी थी। तलाश करने के बाद जब छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस थाना सोलन में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। एक युवक पर अंदेशा जताते हुए छात्रा को अगवा करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। युवक का फोन अंडर आब्जर्वेशन रखा गया। इसी दौरान उसकी लोकेशन जिले के ही एक इलाके में पाई गई । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को एक निजी होटल में धर दबोचा।
ऑटो में गए थे दोनों
पुलिस के मुताबिक दोनों एक ऑटो में बैठकर गए थे। उसके बाद उन्होंने बस पकड़ी और निजी होटल में पहुंचे। पुलिस के मुताबिक युवक बीस साल का है।

Related posts