गरज रहीं जेसीबी, बढ़ता जा रहा स्टाक

श्यामपुर। लालढांग और श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम ले रहा है। रसूलपुर मीठीबेरी में सिल्ट उठाने की आड़ में रवासन नदी में खनन माफिया ने एक किलोमीटर से भी ज्यादा एरिया खोद डाला है। श्यामपुर गांव में रात भर रेत-बजरी और बोल्डर ढोए जा रहे हैं।
श्यामपुर और लालढांग क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया चांदी काट रहे हैं। रसूलपुर मीठीबेरी में अवैध खनन का आलम यह हैै कि मानो खनन करने वालों ने पट्टे की आड़ में पूरी रवासन नदी को खनन के लिए स्वीकृत करा लिया हो। पट्टे से अलग रवासन नदी में एक किमी. से भी ज्यादा क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा हो। तीन-तीन जेसीबी की मदद से 30 से भी ज्यादा ट्रकों में खनन सामग्री ठिकाने लगाई जा रही है। श्यामपुर क्षेत्र में रात को गंगा से खनन सामग्री ढोई जा रही है। गांव में गंगा किनारे खनन सामग्री स्टाक की जा रही है। यदि कोई स्थानीय निवासी अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाता है तो खनन माफिया की ओर से धमकी दी जाती है। शिकायत भी की जा रही है लेकिन प्रशासन व पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Related posts