परखाल-रैस-चोपता मार्ग 63 दिन से बंद

नारायणबगड़। ब्लाक के 15 से अधिक ग्राम पंचायतों को मुख्यालय से जोड़ने वाला परखाल-रैंस-चोपता मोटर मार्ग 63 दिन से बंद पड़ा है। निर्माणदायी विभाग पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग को नहीं खोल पाया है।
ब्लाक मुख्यालय से परखाल से रैंस-चोपता तक 13 किमी मार्ग पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के पास है, लेकिन उक्त मार्ग चल्यापाणी से रैंस-चोपता तक चार स्थानों पर गत 12 जुलाई को तेज बारिश क्षतिग्रस्त पड़ा है। दो माह बाद भी पीएमजीएसवाई मार्ग को नहीं खोल पाया है। मार्ग पर संचालित 25 से अधिक जीप चालक बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ग्राम पंचायत रैंस के प्रधान अवतार सिंह नेगी, चोपता प्रधान कमला लाल, दलवीर रावत का कहना है कि मार्ग के ठप होने से जहां गांवों में जरूरी सामान की सप्लाई नहीं हो पा रही हैं। वही इस संबंध में पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत ने बताया कि मार्ग को कुछ दिन पूर्व ठीक कर दिया गया था, लेकिन चार दिन पूर्व बारिश से पुन: मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जेई को मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts