उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्र खिलाड़ी हुए सम्मानित

बनबसा। गोविंद बल्लभ पंत क्रीड़ा समारोह में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन पर मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र किशन सिंह बिष्ट ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम, जिमिका सिंह ने 100, 200 और 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले दौड़ में किल्फोर्ड चंद, जैकी सिंह, अंकित पंत, जेब प्रसाद, कमल बहादुर, एकेंद्र बहादुर, प्रभात बिष्ट और बालिकाओं में मेघा गुरुंग, माया राम, सरिना नायक, जिमिका सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 1500 मीटर दौड़ में प्रभात बिष्ट ने दूसरा स्थान जीता था। स्कूल के निदेशक क्लिफ्टन शिपवे, प्रधानाचार्य पूर्णिमा पेफेट, स्ट्रांग फार्म के निदेशक वारिक शिपवे, यूजिन जार्ज आदि ने उक्त बच्चों को शाबाशी देते हुए पुरस्कार दे उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts