
नौगांव। देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका इससे पूर्व सरकार की शवयात्रा भी निकाली गई।
मोर्चा के कार्यकर्ता ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुए और केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। यमुना घाटी अध्यक्ष शंकर सिंह राणा ने राज्य में कानून व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाया। इस मौके पर सरदार सिंह राणा, अंकित रमोला, देवेंद्र रावत, रोहित रावत, विजय राणा, पंकज, पवन, अरविंद आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
