अब बर्फबारी में भी गुल नहीं होगी बिजली

शिमला। हिल्सक्वीन में बर्फबारी के बीच बिजली गुल नहीं होगी। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए बोर्ड ओवर हेड केबल बिछाने जा रहा है। ओवर हेड केबल बिछाने से बर्फबारी के दौरान तारें टूटने की समस्या से निजात मिलेगी। इधर, बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पुरानी तारों को बदलने का काम भी शुरू कर दिया है। पुरानी तारों को बदलकर नई तारें बिछाई जा रही हैं। कंपनी ने दिवाली से पहले यानि 31 अक्तूबर तक तारें बदलने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
बिजली बोर्ड सभी पांच सब डिविजन में वायरिंग बदलने जा रहा है। कसुम्पटी, रिज, छोटा शिमला, ईदगाह और बालूगंज में वायरिंग बदली जाएगी। योजना के प्रथम चरण में छोटा शिमला और बालूगंज सब डिविजन में काम शुरू किया गया है। इसके बाद अन्य डिविजनों में भी तारें बदलने का काम किया जाएगा। बिजली बोर्ड का दावा है कि तारें बदलने के बाद बार-बार पेश आने वाले बिजली फाल्ट की समस्या न के बराबर रह जाएगी।

31 अक्तूबर से पहले पूरा किया जाएगा काम
बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए शहर में नई तारें बिछाने का काम शुरू किया गया है। आगामी 31 अक्तूबर से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts