मोदी के जन्म दिवस पर बांटे लड्डू

धर्मपुर (मंडी)। भाजयुमो जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष रजत ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। भाजयुमो ने बस स्टैंड पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। धर्मपुर भाजपा और भाजयुमो की ओर से संयुक्त रूप से नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया। भाजयुमो के अध्यक्ष रजत ठाकुर और भाजपा मंडल धर्मपुर के अध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया, तब से विरोधियों की नींद हराम हो गई है। आना वाला समय भाजपा और एनडीए का है। इसलिए भाजयुमोे ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है और लोग इस हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इस मौके पर धर्मपुर के मंडलाध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा, महामंत्री देशराज पालशरा, बीडीसी उपाध्यक्ष कर्म चंद ठाकुर, धर्मपुर व्यापार मंडल के प्रधान काहन सिंह ठाकुर, भरौरी पंचायत के उपप्रधान विनोद शर्मा, भाजयुमो के पूर्व मंडलाध्यक्ष संजय निराला, बीडीसी की सदस्य रीता देवी आदि उपस्थित रहे।

Related posts