
सोलन। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन हेतु अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गणतंत्र दिवस के आयोजन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय ठोडो मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर सेना, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगे। नेेहरू युवा केन्द्र, आईटीआई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साईं संजीवनी नर्सिंग कालेज और नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ज्योति राणा, एसडीएम सोलन हरबंस सिंह नेगी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल 21 जनवरी को प्रात: 11 अंबेदकर भवन, नगर परिषद में रखी गई है।
