दिल्ली जीतो, देश जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा : राजनाथ

दिल्ली जीतो, देश जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा : राजनाथ

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होकर दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में पार्टी को जिताने का आह्वान करते हुए कल कहा है कि इसके बाद देश पर विजय पताका फहराने से भाजपा को कोई नहीं रोक पाएगा।

तालकटोरा स्टेडियम में नवम्बर में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभियान का शंखनाद करते हुए सिंह ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और दिल्ली के लोगों के दिलों को जीत लेने के बाद भाजपा को देश पर शासन करने से कोई नहीं रोक सकेगा। भाजपा के दिल्ली से हुए 14 वर्ष के वनवास को समाप्त करना है। उन्होंने गुजरात की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में 10 वर्ष में राज्य की शक्ल ही बदल गई है, जिसकी चर्चा विदेशों में भी होती है।

Related posts