गढ़वाली रिलेशन सेवा समिति दफ्तर का उद्घाटन

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के हल्दुखाता में गढ़वाली रिलेशन सेवा समिति के कार्यालय का स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उद्घाटन किया। बताया गया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य का निर्माण कर समाज सेवा करना है।
संस्था के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कुकरेती ने कहा कि वे समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना चाहते हैं। इस अवसर पर संस्था ने पांच जरूरतमंद विधवाओं रोशनी देवी, केलो देवी, गुड्डी देवी, विमला देवी, सावित्री देवी को पेंशन वितरित की। इस अवसर पर शीला कुकरेती, मीनाक्षी देवी, रेनुका गुसाईं, शोभा बहुगुणा भंडारी, विजय नारायण, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, रजनीश शर्मा, अनुराधा नैथानी और प्रेमलता लखेड़ा आदि उपस्थित थे।

Related posts