योग और प्राणायाम के गुर सिखेंगे बच्चे

पिथौरागढ़। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में दयासागर इंटर कालेज पिथौरागढ़ तीन दिवसीय योग शिविर का आगाज हो गया है। शिविर में योग शिक्षक बच्चों को योग और प्राणायाम के गुर सिखा रहे हैं।
शिविर का उद्घाटन करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष विपिन जोशी ने कहा कि योग और प्राणायाम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए। बताया कि अन्य विद्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे। योग शिक्षक केडी देवलाल, विनीता साह, निर्मला भट्ट ने बच्चों को चक्रासन, भुजंगासन, ऊष्टासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। शिक्षकों ने कहा कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने और ध्यान एकाग्र करने के लिए भ्रामरी और प्रणव प्राणायाम कराया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक डीसी लुईस, प्रधानाचार्य आर वासनेय, एमएस धामी आदि मौजूद थे।

Related posts