
अल्मोड़ा/धौलछीना। भारतीय जनता पार्टी का जिले में ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
लमगड़ा में अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता बची सिंह नेगी ने किया। हनुमान मंदिर में हुए कार्यक्रम में श्री नेगी ने कहा कि कांग्रेस के शासन से देश त्रस्त हो गया है। महंगाई, घोटाले और सेना के जवानों का अपमान जैसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। जिला महामंत्री पंकज जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता सभी 10 न्याय पंचायतों में घर-घर जाकर कांग्रेस की कमियों को जनता को बताएं। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दर्शन रावत ने कहा कि मोर्चा संगठित होकर कांग्रेस को करारा जवाब देगा। इस मौके पर हरीश बोरा, हरेंद्र बिष्ट, इंद्र डसीला, हर सिंह नेगी, बालम कपकोटी, नवीन ढैला, देवेंद्र रौतेला, देवेंद्र सांगा आदि मौजूद थे। लमगड़ा पहुंचने पर नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शन रावत और किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र रौतेला का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भैंसियाछाना ब्लाक के धौलछीना और कलौन में ब्लाक प्रमुख हेमा चम्याल ने कार्यकर्ताओं को अभियान के लिए रवाना किया। इस मौके पर जिला मंत्री कुंदन चम्याल, डीके जोशी, केशर सिंह, गोपाल सिंह, जगदीश देवड़ी, रूप सिंह बिष्ट, केवलानंद, केदार सिंह, नरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह आदि मौजूद थे। स्याहीदेवी मंडल में कयाला ग्राम पंचायत से अभियान शुरू किया गया। जिला मंत्री महेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र शाही, महेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र चिलवाल, हरीश बिष्ट, हेम तिवारी, जोगा डांगी, राजेंद्र भंडारी, मदन पंत, गिरीश लोहनी, भुवन जोशी, संजय कनवाल आदि उपस्थित थे।
