बाइक चालक को किया सांप ने परेशान

रक्कड़ (कांगड़ा)। घर से घूमने के मूड से निकले एक व्यक्ति को सांप ने काफी परेशान किया। जब उसने बाइक को कुछ देर के लिए खड़ा किया तो एक सांप उसकी बाइक से लिपट गया। इसके बाद बाइक सवार ने बाइक को चलाना शुरू किया तो सांप हैंडल से लिपट गया। एक घंटे तक चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों ने बाइक से सांप को निकाला और उसे मार दिया। बताया जा रहा है कि अगर चालक की नजर सांप पर नहीं पड़ती तो सांप उसे काट भी सकता था। बाइक चालक विकास ने बताया कि सांप उसकी बाइक से लिपट गया था।

Related posts