
काजा(लाहौल स्पीति)। संधू से काजा की ओर आ रही गाड़ी लिदांग के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायल को उपचार के लिए काजा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर एक कैंपर संख्या एचपी-62 1469 संधू से काजा की ओर रहा रही थी। इसी दौरान लिदांग के पास गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार रंजीत सिंह निवासी शलखर किन्नौर और देवेंद्र निवासी रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक अजय कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी हुरलिंग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे काजा में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने मौके पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया और घायल को उपचार के लिए काजा अस्पताल लाया गया। हादसे में मारे गए लोगों का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इधर,थाना प्रभारी काजा हरनाम सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को शव गृह में रखे है। मंगलवार को शवों के पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
