यासीन भटकल का अगला टार्गेट था हिमाचल की धर्मशाला

यासीन भटकल का अगला टार्गेट था हिमाचल की धर्मशाला

नई दिल्ली: गत दिनों गिरफ्तार किए गए इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी यासीन भटकल का अगला टार्गेट हिमाचल के धर्मशाला को दहलाने का था। खुफिया एजैंसियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए भटकल खुद धर्मशाला जाने वाला था परंतु इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खुफिया एजैंसियों के अनुसार धर्मशाला में रेकी करने भटकल के 2 साथी भी गए थे।

वहीं पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में दोषी ठहराए गए हिमायत बेग ने भटकल की गिरफ्तारी के मद्देनजर अपने मामले की ‘एक निष्पक्ष एजेंसी या अदालत द्वारा नियुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी)’ के जरिए नए सिरे से जांच कराए जाने की मांग करते हुए बंबई उच्च न्यायालय का रूख किया है।

Related posts