उक्रांद का पैदल कारवां कपकोट से रवाना

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय मंत्री कमलजीत नारायण दास के नेतृत्व में उक्रांद की कपकोट-दिल्ली पद यात्रा आज शुरू हुई। कपकोट तहसील परिसर में सभा करने के बाद उक्रंाद कार्यकर्ता बाजार की परिक्रमा करते हुए बागेश्वर के लिए प्रस्थान कर गए। इस मौके पर उत्तराखंड के ज्वलंत सवालों को लेकर निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्रंाद के तमाम कार्यकर्ता रविवार दोपहर तहसील परिसर मेें एकत्र हुए। इस मौके पर हुई सभा में उक्रांद के केंद्रीय मंत्री कमलजीत नारायण दास ने कहा कि उक्रंाद के लंबे संघर्ष के परिणाम स्वरूप अलग राज्य बना, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज राज्य के लोग हताश और परेशान हैं। इसे दूर करने के लिए फिर से एक आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उक्रांद और उत्तराखंड को मजबूत बनाने के लिए यह पद यात्रा की जा रही है। इसका समापन दिल्ली में होगा। वहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें राज्य के आपदा पीड़ितों के पुनर्वास, भूमि प्रबंधन, रोजगार,पलायन, शिक्षा, पर्यावरण, विकास नीति सहित तमाम ज्वलंत समस्याआें का उल्लेख किया गया है। इस मौके पर हीराबल्लभ भट्ट, मनोज जोशी, शेरसिंह ऐंठानी, मेहरमान सिंह गड़िया, के दार सिंह, करमसिंह दानू, गोविंद मेहता, भरत सिंह कोरंगा, बलवंत कार्की आदि उपस्थित थे। तारा सिंह तड़ागी, दान सिंह गड़िया, प्रताप सिंह कपकोटी, उछपराम, बलवंत सिंह बिष्ट, मनोज खेतवाल, राजेंद्र सिंह, सोबन भंडारी आदि ने उक्रंाद की सदस्यता ली।

Related posts