आंदोलनकारियों को नौकरियों में मिले आरक्षण

पिथौरागढ़। उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। पार्टी इस सहित कई अन्य मसलों को लेकर 18 सितंबर को देहरादून में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण में देरी पर नाराजगी जताई। कहा गया कि राज्य निर्माण के करीब 13 साल बाद भी राज्य आंदोलनकारियों का सही चिन्हिकरण नहीं हो सका है।
आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण प्रदान करने सहित कई अन्य मसलों को लेकर पार्टी पूरी ताकत से आवाज उठाएगा। इसी तरह आंदोलनकारी के साथ एक सहयात्री को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा की मांग उठाई जाएगी। कहा कि आपदा पीड़ितों को शीघ्र अन्यत्र बसाया जाना चाहिए। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए हुई बैठक में सुशील पांडे, बंशीधर जोशी, जिला महामंत्री जीवन कापड़ी, प्रेम सिंह राठौर, राम सिंह, रमेश चंद्र, बीडी कोहली, जमन सिंह, राधिका शर्मा, गंगा धामी आदि मौजूद थे।

Related posts