
शक्तिफार्म। दो अलग-अलग घटनाओं में आरोपी युवक और किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय निवासी युवक पर अपनी साली की नाबालिग पुत्री का अपहरण कर यौन शोषण और गोविंदनगर निवासी किशोर पर छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का आरोप है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सितारगंज की ओर से आ रहे आरोपी युवक को कुसमोठ तिराहे के समीप धर दबोचा और लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में लड़की ने अपने मौसा पर यौनाचार का आरोप लगाया। एक अन्य घटनाक्रम में गोविंदनगर निवासी कक्षा दसवीं के छात्र ने शनिवार को एक छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म कर डाला। पीड़ित बालक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर को रविवार को गांव से धर दबोचा।
