टायर फैक्टरी में आग से हजारों का नुकसान

बद्दी (सोलन)। झाड़माजरी स्थित एक टायर फैक्टरी में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सांय करीब चार बजे फैक्टरी के कामगारों ने धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग तेल एवं टायरों में लगने से दावानल की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही फ ायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा पानी डाल कर आग पर काबू पाया। फायर आफिसर सुखदेव सिंह ने बताया कि आग से कीरब बीस हजार की संपत्ति जल कर राख हो गई है। टीम ने 25 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया है।

Related posts