वाहन की चपेट में आने से कामगार की मौत

बद्दी (सोलन)। बद्दी टोल टैक्स बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रवासी कामगार की मौत हो गई है। मृतक कामगार की जेब से पुलिस को पहचान पत्र मिला है जिसके आधार पर उनकी पहचान बनवारी लाल पुत्र भगवान दास गांव बदाऊं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
शनिवार देर सांय बद्दी पुलिस को टोल टैक्स बैरियर के समीप एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली। शव को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फेंका था। अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कामगार मर चुका था।
एसपी अरूल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को क ब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालगढ़ शव गृह में रखा। रविवार को सुबह मृतक के परिजनों को पहुंचने पर शव को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts